विश्वकल्याणार्थ नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ 11 फरवरी से

Feb 09, 2026 01:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में 11 से 19 फरवरी तक नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ की शुरुआत 11 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह आयोजन सनातन संस्कृति के मानव उत्थान और जगत कल्याण के लिए किया जा रहा है। महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा और इसका समापन 19 फरवरी को होगा।

विश्वकल्याणार्थ नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ 11 फरवरी से

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्व कल्याणार्थ नौ दिवसीय श्री चंडी महायज्ञ का आयोजन 11 से 19 फरवरी तक प्रातः 8:00 बजे से दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण (यज्ञ स्थल) पर किया जायेगा। यज्ञ के शुभारभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा 11 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे अस्सी घाट से प्रारंभ होकर अस्सी चौराहा पद्मश्री चौराहा होते हए यज्ञ स्थल तक पहचेगी। यह जानकारी मंदिर के महंत पं.रमेश महाराज ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। आयोजन स्थल पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वेदी पर कलश स्थापित होंगे। सनातन संस्कृति में मानव उत्थान एवं जगत कल्याण के लिए आदिशक्ति की आराधना आवश्यक है।

इन मनोरथों को पूर्ण करने के उद्देश्य से यह महायज हो रहा है। विगत वर्ष 1997 से चल रहे अनुष्ठान का यह 27 वां आयोजन है। इसके निमित्त विगत 9 अक्तूबर से अष्टादश पुराणों की कथा, झंडारोहण एवं शक्ति पारायण अनुष्ठान होता रहा है। महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8 से प्रारंभ होगा। जिसमें ब्राम्हणों द्वारा विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सायं में कथा, भजन गायकों द्वारा भजन संध्या व सम्मान समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित है। समापन 19 फरवरी को होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।