Varanasi News: कोदोपुर में 350 बीघा में बनेगा योग-वेलनेस सेंटर
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी के कोदोपुर (डोमरी) क्षेत्र में लगभग 350 बीघा में योग एवं वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। महापौर ने सवेंशन के दौरान अधिकारियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस सेंटर में योग पार्क और ओपन जिम के साथ 60 मीटर चौड़ा पाथवे होगा। यह केंद्र काशी को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लक्ष्य के साथ विकसित होगा।

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोदोपुर (डोमरी) क्षेत्र के लगभग 350 बीघा क्षेत्र में योग एवं वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। नगर निगम के इस प्रोजेक्ट के संबंध में शुक्रवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण किया। इस सेंटर में 60 मीटर चौड़ा पाथवे के साथ योग पार्क और ओपन जिम बनेंगे। पूरे परिसर को पौधरोपण के जरिए ग्रीन जोन में विकसित कराया जाएगा। महापौर ने अधिकारियों को डोमरी क्षेत्र में छठ व्रतियों के लिए पर्याप्त प्रकाश, चेंजिंग रूम और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि काशी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह सेंटर भविष्य में बेहतर प्रोजेक्ट साबित होगा। इस दौरान उद्यान प्रभारी कृष्णचंद्र आदि मौजूद रहे।


