वरुणा पर बनेगा नया पुल, राह होगी सुगम

Apr 08, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - अंक पॉइंटर : 34 करोड़ रुपये आएगी लागत, 11.85 करोड़ हुए जारी

वरुणा पर बनेगा नया पुल, राह होगी सुगम

वाराणसी। दानियालपुर और फुलवरिया के बीच में वरुणा नदी पर नया पुल बनेगा। राज्य योजना (शहरी) के तहत शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे लगभग दो से ढाई लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। यह 100 मीटर लम्बा टू-लेन ब्रिज होगा। पुल के दोनों तरफ पहुंच मार्ग (अप्रोच रोड) भी बनाया जाएगा। निर्माण पर 33.86 करोड़ लागत आएगी। प्रथम किस्त के रूप में लगभग 11.85 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। दानियालपुर के पास वरुणा नदी पर पुल बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। क्षेत्रीय विधायक और श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर के समक्ष भी स्थानीय लोगों ने यह मांग रखी थी।

काबीना मंत्री ने पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा। पिछले महीने शासन ने मंजूरी दे दी। अब उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल की डिजाइन बनाने और मृदा परीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने में जुट गया है। पहुंच मार्ग के लिए पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम और अन्य विभागों की संयुक्त टीम पहले ही सर्वेक्षण कर चुकी है। यह पुल बनने से बदेवली, फुलवरिया, पिसौर, दानियालपुर, भवानीपुर, शिवपुर, मथुरापुर, भरथरा समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों की तकरीबन दो लाख से ज्यादा आबादी को लाभ मिलेगा।दो राजमार्गों को जोड़ने से राह होगी सुगमवाराणसी-भदोही मार्ग स्थित लोहता, जंसा, अकेलवा से वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग को जाने के लिए पिसौर पुल के अलावा अब एक नया ब्रिज भी मिल जाएगा। इससे राह और सुगम हो जाएगी। बता दें कि इस पुल से कुछ दूरी पर लोक निर्माण विभाग ने स्थानीय लोगों की मांग पर पीपा पुल भी बनाया है। जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।