कादीपुर आरओबी पर आवागमन शुरू, मिली राहत
Varanasi News - चौबेपुर में होली के अवसर पर वाराणसी-औड़िहार रेलखंड पर कादीपुर में नया रेलवे ओवरब्रिज खुल गया। क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से मांग के बाद विधायक त्रिभुवन राम ने पुल का उद्घाटन किया। इससे कई गांवों के हजारों लोगों को राहत मिली है।

चौबेपुर, संवाद। होली के मद्देनजर वाराणसी-औड़िहार रेलखंड पर कादीपुर में नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज को गुरुवार देर शाम आवागमन के लिए खोल दिया गया। लम्बे समय से क्षेत्रवासी इसकी मांग कर रहे थे। स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद आरओबी चालू होने से दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को सेतु निगम के उप मुख्य परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन की मौजूदगी में अजगरा विस क्षेत्र के विधायक त्रिभुवन राम ने औपचारिक रूप से पुल को आवागमन के लिए खुलवाया। इससे अजाव, गरथैली, धौरहरा, कादीपुर, मुनारी, खेतलपुर, बेड़ोडीह, बर्थरा खुर्द, हड़ियाडीह, परानापुर, कौआपुर सहित कई गांवों के लोगों राहत मिली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



