ईएसआईसी में अगले माह खुलेगा दर्द निवारण क्लिनिक
Varanasi News - पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जल्द ही विशेष दर्द निवारण क्लिनिक की शुरुआत होने जा रही है।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जल्द दर्द निवारण क्लीनिक शुरू होगी। रीढ़, कमर, गर्दन, जोड़ों और नसों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए निश्चित रूप से यह राहतभरी खबर है। यहां एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टर उनका इलाज करेंगे। बीएचयू के बाद यह दूसरा सेंटर होगा। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन एक हजार से अधिक ओपीडी होती है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां चिकित्सकीय सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। अभी रीढ़, कमर, गर्दन, जोड़ों और नसों के दर्द से पीड़ित लोगों को बीएचयू या निजी अस्पताल रेफर किया करना पड़ता है।
इससे उन्हें परेशानी होती है। नई क्लीनिक बनने के बाद उन्हें काफी राहत होगी। ईएसआईसी अस्पताल के डॉ. पीके राय के मुताबिक अगले महीने तक इसक शुरू करने की तैयारी है। जरूरी उपकरणों की व्यवस्था और विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है।पीआरपी विधि का भी होगा प्रयोगईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि यहां प्लाज्मा रिच प्लेटलेट (पीआरपी) तकनीक का भी प्रयोग किया जाएगा। इसमें मरीज के खून से प्लेटलेट्स निकालकर रोग प्रभावित हिस्से में प्रवेश (इंजेक्ट) कराया जाएगा। इससे ऊतकों की प्राकृतिक मरम्मत होगी। उसे राहत मिलेगी। यह तकनीक सुरक्षित और प्रभावी होगी। सर्जरी की जरूरत नहीं होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


