
भदैनी, शंकुलधारा बिजली उपकेंद्र हुए इंटरकनेक्ट
संक्षेप: Varanasi News - वाराणसी में भदैनी और शंकुलधारा के बीच 33 हजार की नई हाईटेंशन लाइन का निर्माण हुआ है। इससे लगभग 34 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिली है। फाल्ट आने पर अब उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।...
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भदैनी और शंकुलधारा बिजली इंटरकनेक्ट कर दिए गए हैं। इसके लिए 33 हजार की नई हाईटेंशन लाइन का निर्माण हुआ है। इस व्यवस्था से लगभग 34 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिली है। दोनों उपकेंद्र से जुड़े लोगों को फाल्ट आने पर कटौती का दंश नहीं झेलना पड़ेगा। नगरीय विद्युत वितरण खंड-प्रथम डिविजन आने वाले दोनों उपकेंद्रों में से भदैनी को दो सोर्स भेलूपुर (220 केडब्ल्यूएच) और मंडुवाडीह उपकेंद्र से बिजली मिलती है। जबकि, शंकुलधारा उपकेंद्र को भिखारीपुर (220 केडब्ल्यूएच) उपकेंद्र से सप्लाई होती है। इस उपकेंद्र पर मंडुवाडीह, जल संस्थान और वाराणसी-2 नाम से तीन सोर्स है। गर्मी में फॉल्ट आने पर दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था में व्यवधान आता था।

इससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार को इससे अवगत कराते हुए कार्ययोजना बनाकर सौंपी गई। एमडी ने बिजनेस प्लान के अन्तर्गत कार्ययोजना को शामिल कर स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद निर्माण खंड प्रथम के अवर अभियंता सर्वेश कुमार की देखरेख में लाइन निर्माण शुरू हुआ। लगभग ढाई किलोमीटर लंबी लाइन चार्ज कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




