अरविंद अध्यक्ष, जितेंद्र बने जिला मंत्री
वाराणसी में संयुक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अरविंद कुमार को अध्यक्ष चुना गया है। अन्य पदों पर जितेंद्र कुमार, रामायण, रमापति यादव, अशोक कुमार सिंह, राजनारायण, निसार अहमद और अफसाना खातून को नियुक्त किया गया।

वाराणसी। संयुक्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के वाराणसी ईकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में हुई बैठक में अरविंद कुमार को अध्यक्ष चुना गया है। वह मंडलीय अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी हैं। वहीं जिला मंत्री फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार, संरक्षक चीफ फार्मासिस्ट रामायण, सम्प्रेक्षक एक्स-रे टेक्निशियन रमापति यादव, उपाध्यक्ष लैब टेक्निशियन अशोक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष वार्ड बॉय राजनारायण, संगठन मंत्री डेंटल हाईजिनिस्ट निसार अहमद, संयुक्त मंत्री नर्सिंग ऑफिसर अफसाना खातून चुनी गई हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


