प्रो. सुतपा दास ने ग्रहण किया कार्यभार

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र की नई समन्वयक प्रो. सुतपा दास ने कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रो. सुतपा ने कहा कि वे केंद्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगी।

प्रो. सुतपा दास ने ग्रहण किया कार्यभार

वाराणसी। बीएचयू स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के नए समन्वयक के रूप में सामाजिक विज्ञान संकाय के इतिहास विभाग की प्रो. सुतपा दास ने कार्यभार संभाल लिया है। पूर्व समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा और शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सुतपा ने कहा कि केंद्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार, प्रो. अर्चना, प्रो. शरदधर, प्रो. भानु प्रताप, प्रो. अंतरा दास के साथ केंद्र के कर्मचारी और शोध छात्रों की भी उपस्थिति रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।