
मुझे कोई नोटिस नहीं मिला: नेहा राठौर
Varanasi News - वाराणसी की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह पहलगाम आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछने की बात कह रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला और वह लखनऊ में हैं। लंका थाने में उनके खिलाफ 300 शिकायतें आई हैं।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर किए गए पोस्ट मामले में वाराणसी के लंका थाने एवं लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज मुकदमे को लेकर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का नया वीडियो सामने आया है। एक मीडिया चैनल से बातचीत के वायरल वीडियो में नेहा सिंह राठौर कह रही हैं कि उन्हें कोई नोटिस मिला है। उधर, लंका पुलिस का दावा है कि बीते 25 नवंबर को नेहा के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एफ टावर स्थित फ्लैट में दबिश दी गई। नेहा वहां नहीं मिलीं तो दरोगा ने नोटिस चस्पा किया था। नेहा वायरल वीडियो में बता रही हैं कि पहलगाम घटना को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए सैलानियों की सुरक्षा को लेकर सवाल किया था।

इसे लेकर देशभर में कई जगह उनके खिलाफ शिकायतें दी गईं। बनारस के लंका थाने में 300 शिकायतें पहुंचने की बात सामने आई। हजरतगंज थाने में एक केस दर्ज हुआ था। अब इसे लेकर लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि वह फरार हैं। मैं फरार नहीं हूं। यहीं लखनऊ में हूं। हजरतगंज या लंका थाने से कोई नोटिस नहीं मिला है। ना ही गोल्फ सिटी स्थित मकान पर कोई नोटिस चस्पा किया गया है। हालांकि ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। नेहा मूल रूप से आंबेडकर नगर के हीडी पकड़िया गांव की निवासी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




