Varanasi News: नाविकों को जीवन रक्षा के कौशल सिखाए

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: वाराणसी के अस्सी घाट पर 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ ने 200 स्थानीय नाविकों को जल बचाव और जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जवानों ने डूबते व्यक्ति को बचाने, लाइफ जैकेट और रस्सियों के इस्तेमाल, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, रक्तस्राव नियंत्रण तथा सर्पदंश से निपटने के तरीके सिखाए। दामिनी और सचेत ऐप की जानकारी भी दी गई तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र बांटे गए।

Varanasi News: नाविकों को जीवन रक्षा के कौशल सिखाए

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की ओर से अस्सी घाट पर नाविकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीवन रक्षक कौशल सिखाया गया। डूब रहे व्यक्ति के बचाव के संदर्भ में जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य गंगा में डूबने की घटनाओं एवं अन्य जल संबंधी आपात स्थितियों के दौरान नाविकों की बचाव क्षमता को सुदृढ़ करना था। नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने किया। एनडीआरएफ जवानों ने जल बचाव तकनीकों, तैराक एवं गैर-तैराक व्यक्तियों के सुरक्षित बचाव, लाइफ बॉय, लाइफ जैकेट एवं रस्सियों के प्रभावी उपयोग तथा उपलब्ध संसाधनों से अस्थायी तैरने वाले उपकरण एवं स्ट्रेचर बनाने की विधियां बताईं।

व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। डूबने से प्रभावित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन, रक्तस्राव नियंत्रण एवं सर्पदंश की स्थिति में अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपचार संबंधी उपायों का भी प्रशिक्षण दिया। दामिनी ऐप तथा आपदा संबंधी चेतावनियों एवं अलर्ट के लिए सचेत ऐप की उपयोगिता बताई गई। कुल 200 स्थानीय नाविक इसमें शामिल हुए। कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट एवं एसडीएम सदर ने नाविकों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र, टी-शर्ट एवं खाद्य पैकेट बांटे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: नाविकों को जीवन रक्षा के कौशल सिखाए