एनसीसी कैडेटों का अस्सी पर पर्यावरण जागरूकता अभियान

Feb 10, 2026 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में बीएचयू के एनसीसी कैडेट्स ने अस्सी घाट पर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने घाट की सफाई की और कचरा नगर निगम को सौंपा। पूर्व कैडेट्स ने गंगा संरक्षण को राष्ट्रीय कर्तव्य बताया। स्थानीय प्रशासन ने इस प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।

एनसीसी कैडेटों का अस्सी पर पर्यावरण जागरूकता अभियान

वाराणसी। बीएचयू स्थित 7 यूपी नेवल यूनिट एनसीसी की तरफ से मंगलवार को अस्सी घाट पर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने घाट की सफाई की। प्लास्टिक कचरा और अन्य प्रदूषकों को एकत्र कर निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा। अभियान के दौरान पूर्व कैडेट्स ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गंगा संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। स्थानीय प्रशासन एवं नमामि गंगे योजना के प्रतिनिधियों ने एनसीसी कैडेट्स और पूर्व कैडेट्स के इस प्रयास की प्रशंसा की। एनसीसी अधिकारियों के अनुसार पूर्व कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली है। भविष्य में इस प्रकार के मासिक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।