बाबा के धाम में मुखर होंगे माता की अर्चना के स्वर

Mar 13, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में माता आदिशक्ति की अर्चना

बाबा के धाम में मुखर होंगे माता की अर्चना के स्वर

वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में माता आदिशक्ति की अर्चना के स्वर मुखर होंगे। प्रथम दिवस 19 मार्च को कलश स्थापना की जाएगी। शक्ति आराधना के अंतर्गत दुर्गासप्तशती का शास्त्रीय विधि-विधान से पाठ किया जाएगा।श्रीराम नवमी पर श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ होगा। नवमी तिथि पर नौ मातृ शक्तियों को मुख्य यजमान बनाकर नवमी का यज्ञ कराया जाएगा। इससे पूर्व नवरात्र की पूर्व संध्या पर माता काशी विशालाक्षी शक्तिपीठ से नौ कलश गंगाजल श्री काशी विश्वनाथ को अर्पित होगा। इसी गंगाजल से अगले दिवस मंगला आरती के पश्चात महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिर न्यास परिषद के सीईओ विश्वभूषण ने बताया कि चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में प्रतिदिन भगवान श्रीविश्वेश्वर की ओर से शृंगार सामग्री माता विशालाक्षी को भेंट की जाएगी।

काशी स्थित नवदुर्गा मंदिरों में भी प्रतिदिन वस्त्र एवं शृंगार सामग्री अर्पित की जाएगी। नवरात्र की अवधि में एक दिवस माता शृंगार गौरी की आराधना को समर्पित रहेगा। धाम में विराजमान माता शृंगार गौरी की आराधना काशीवासी एवं श्रद्धालुओं द्वारा की जाएगी। मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नारियल तथा फलाहारी प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। नवरात्र की प्रत्येक संध्या में विश्वनाथ धाम स्थित शिवार्चनम मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।