ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसी नवरात्र : सर्वसिद्धि की कामना से सिद्धिदात्रि का पूजन

नवरात्र : सर्वसिद्धि की कामना से सिद्धिदात्रि का पूजन

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर भक्तों ने देवी दुर्गा के नवम स्वरूप, सिद्धिदात्रि का दर्शन पूजन किया। गोलघर के निकट सिद्धमाता गली स्थित मंदिर में भक्तों ने हाजिरी...


नवरात्र : सर्वसिद्धि की कामना से सिद्धिदात्रि का पूजन
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 18 Oct 2018 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर भक्तों ने देवी दुर्गा के नवम स्वरूप, सिद्धिदात्रि का दर्शन पूजन किया। गोलघर के निकट सिद्धमाता गली स्थित मंदिर में भक्तों ने हाजिरी लगाई। नारियल, गुड़हल की माला, लाल चुनरी, बताशे आदि लेकर भक्तों के आने का क्रम भोर से ही आरंभ हो गया था। इस अवसर पर देवी की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंगला आरती के बाद पट खुलते ही वातावरण माता दुर्गा के जयघोष से गूंज उठा। गुरुवार को दुर्गा कुंड स्थित दुर्गामंदिर में भी दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही।

देवी सहज प्रसन्न होकर भक्तों को सर्व सिद्धि प्रदान करती हैं, इसलिए शास्त्रों में उन्हें सिद्धिदात्रि नाम से पुकारा गया। शिव महापुराण, ब्रह्म वैवर्त पुराण और देवी पुराण के अनुसार भगवान शिव को भी समस्त सिद्धियां माता सिद्धिदात्रि की कृपा से ही प्राप्त हुई थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें