Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsNationwide Bank Employees Strike Planned for February 12th Key Demands Raised
देशव्यापी हड़ताल के समर्थन बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में बैंककर्मियों ने 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। हड़ताल में कई श्रमिक संघ शामिल होंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में भर्ती, सुरक्षा प्रहरी की नियुक्ति, आउटसोर्सिंग का विरोध और श्रम कानूनों में सुधार शामिल हैं। हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।

Feb 09, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मांगों के समर्थन में बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल 12 फरवरी को प्रस्तावित है। इसके समर्थन में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन यूपी के प्रांतीय महासचिव अनन्त मिश्र ने बताया कि प्रस्तावित हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज यूनियन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बीईएफआई यूनियन के साथ एलआईसी एवं बीमा यूनियन भी शामिल होगी। कर्मचारियों की मांगों में कर्मचारी कैडर में पर्याप्त भर्ती, हर शाखा में सुरक्षा प्रहरी की भर्ती, आउटसोर्सिंग का विरोध, निजीकरण के प्रयास का विरोध, श्रम कानूनों में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी, अनुलाभों में उचित वृद्धि आदि शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान सुनील मौर्य, सुशील गुप्ता, पीके घोष, विवेक गुप्ता, रोहित श्रीवास्तव, अर्चना, मनोज जोशी, अखिलेश, अजय, अमन सेठ, अभय, प्रतीक, शिव कुमार मौजूद थे। कार्यालयों पर विरोध जताने की बनी रणनीति केंद्रीय श्रम संगठनों तथा फेडरेशनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल सफल के लिए सोमवार को कर्मचारियों की बैठक हुई। यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से कमच्छा स्थित बटुक भैरव मंदिर लेन स्थित भवन में कर्मचारी जुटे थे। यूनियन की वाराणसी इकाई के अध्यक्ष राम विशुन चौबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में हड़ताल के दौरान कार्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। संचालन मंत्री संजय शर्मा ने किया। बैठक में शिवनाथ यादव, सुरेश श्रीवास्तव, अजय मुखर्जी, प्रमोद द्विवेदी, वर्तिका सोनी, प्रमोद द्विवेदी, नरेंद्र कुमार, बंशी लाल, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।