फ्लो साइटोमेट्री से करेंगे कैंसर की पहचान : प्रो. केके गुप्ता
Varanasi News - वाराणसी के बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में ब्लड कैंसर के कारण-निवारण पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्रो. केके गुप्त ने फ्लो साइटोमेट्री तकनीक के माध्यम से बीमारी की पहचान और वर्गीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने की जानकारी दी। इस तकनीक से कैंसर के प्रकार की सटीक पहचान संभव होगी।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में शनिवार को ब्लड कैंसर के कारण-निवारण पर मंथन किया गया। अवसर था राष्ट्रीय कार्यशाला का। एमएस प्रो. केके गुप्त ने कहा कि फ्लो साइटोमेट्री लेजर किरणों और रंगीन रासायनिक टैग की मदद से बीमारी की पहचान आसान हो जाएगी। इससे इसका वर्गीकरण किया सकेगा। बारकोड रीडर की तरह यह हर रक्त कोशिका की पहचान चिह्नों के आधार पर स्कैन करेगी। राष्ट्रीय कार्यशाला में डॉक्टरों, पीएचडी शोधार्थियों और वैज्ञानिकों को ब्लड कैंसर की सटीक पहचान की अत्याधुनिक तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रो. गुप्त ने कहा कि ल्यूकेमिया या लिम्फोमा के अंदेशे पर कैंसर का प्रकार जानना बेहद जरूरी है।
दरअसल, हर कैंसर का इलाज अलग-अलग होता है। फ्लो साइटोमेट्री तकनीक बेहद कारगर तकनीक है। इससे कैंसर की पहचान आसान होगी। डिप्टी एमएस डॉ. नीलेश कुमार ने बताया कि पहले दिन स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और वैज्ञानिकों ने यंत्र की कार्यप्रणाली, पैनल डिजाइन और फ्लो साइटोमीटर कर प्रदर्शन देखा। डॉ. हेमंत अग्रवाल, डॉ. थुलसी रामन, डॉ. श्रुति मिश्रा मौजूद रहीं
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


