ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीविद्वानों के सम्मान से बढे़गा राष्ट्र गौरव

विद्वानों के सम्मान से बढे़गा राष्ट्र गौरव

बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीशचन्द्र त्रिपाठी ने कहा है कि जब विद्वानों का सम्मान होगा तभी राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। प्रो.त्रिपाठी गुरुवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वामी हरिहरानन्द...

विद्वानों के सम्मान से बढे़गा राष्ट्र गौरव
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 07 Feb 2019 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीशचन्द्र त्रिपाठी ने कहा है कि जब विद्वानों का सम्मान होगा तभी राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा। प्रो.त्रिपाठी गुरुवार को सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वामी हरिहरानन्द सरस्वती (करपात्री स्वामी) पुरस्कार समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिन विद्वानों ने पुरस्कार प्राप्त किया है उन्होंने लगातार अपनी साधना व त्याग के बल पर आने वाली पीढि़यों के लिए भी बीज रोपित किये हैं। यह पुरस्कार आठ वर्षो बाद संस्कृत के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए आठ मनीषियों को दिया गया।

समारोह की अध्यक्षता एवं स्वागत करते हुये कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल कहा कि स्वामी हरिहरानन्द सरस्वती पुरस्कार संस्कृत के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को हर वर्ष दिया जाता है। किन्ही कारणों से 2011 से पुरस्कार वितरण नहीं हो पा रहा था। प्रारभ में मंगलाचरण डॉ. दिलीप पाण्डेय ने किया। प्रतिकुलपति प्रो हेतराम कछवाह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन प्रो. हरि प्रसाद अधिकारी ने किया।

इनका हुआ सम्मान

समारोह में आचार्य रेवा प्रसाद द्विवेदी, आचार्य जगन्नाथ शास्त्री तैलंग, आचार्य रामशंकर त्रिपाठी, आचार्य गणपाति शास्त्री ऐताल, आचार्य कृष्णमूर्ति धनपाठी, आचार्य राजनाथ त्रिपाठी, आचार्य नरेन्द्रदेव पांडेय, आचार्य विशेश्वर शास्त्री द्रविड़ को सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें