मातृ दिवस : विश्वनाथ धाम में मातृ शक्तियों का सम्मान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीवाराणसी में मातृ दिवस पर नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम में भारत माता के सम्मुख मातृ शक्तियों का सम्मान किया। उन्हें अंगवस्त्रम्, तुलसी के पौधे और कपड़े के झोले दिए गए। सम्मानित होने वालों में कई समाजसेवी महिलाएं शामिल थीं। सम्मान समारोह के बाद घाट किनारे सफाई के लिए श्रमदान भी किया गया।
वाराणसी। मातृ दिवस, रविवार को नमामि गंगे ने काशी विश्वनाथ धाम में प्रतिष्ठित भारत माता के सम्मुख मातृ शक्तियों का सम्मान किया। मातृशक्तियों को अंगवस्त्रम् और तुलसी के पौधों के साथ कपड़े के झोले भी दिए गए। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने सभी का सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष नीलिमा राय, सपना तिवारी, शिल्पा तिवारी, सौम्या शर्मा, अन्वेष भट्ट, रंजना सिंह, भारती सिंह आदि शामिल रहीं। सम्मान समारोह के बाद घाट किनारे सफाई के लिए श्रमदान हुआ।
ये भी पढ़ें:मातृ दिवस पर माताओं का सम्मान किया गया
ये भी पढ़ें:मातृ दिवस पर माताओं का सम्मान किया गया
ये भी पढ़ें:पांच माताओं का सम्मान किया गया
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


