Varanasi News: पचइयां पर दिखा गांव के मल्लों का दमखम

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में नागपंचमी पर्व पर ग्राम्यांचलों में परंपरागत रूप से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नागदेवता की पूजा की, जबकि अखाड़ों में कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दौड़ प्रतियोगिता में कई स्थानों से धावकों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।

Varanasi News: पचइयां पर दिखा गांव के मल्लों का दमखम

Varanasi News: वाराणसी, हिटी। ग्राम्यांचलों में सोमवार को पचइयां (नागपंचमी पर्व) परंपरागत ढंग से मनाई गई। हिंदू धर्मावलंबियों ने नागदेवता की पूजा-अर्चना कर उन्हें दूध-लावा चढ़ाया। अखाड़ों में पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेच आजमाए। कई जगह खेल प्रतियोगिताएं हुईं तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। चिरईगांव प्रतिनिधि के मुताबिक जाल्हूपुर में नागपंचमी पर्व पर श्री कच्चा बाबा फिजिकल एकेडमी ने दौड़ प्रतियोगिता कराई। दो, 1.6 और एक किमी दौड़ में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर और फैजाबाद के अलावा बिहार के धावकों ने भाग लिया। बारिश से मैदान गीला हो गया। लिहाजा, दौड़ प्रतियोगिता पहाड़िया-बलुआ मार्ग पर हुई। इसमें विमल, दीपक, रमेश, खुशबू विश्वकर्मा, मौसम मौर्य, श्रेया यादव, सौरभ यादव, रामाशीष, इंद्रजीत विजयी रहे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ संत रामरमी सरकार के पौत्र आशुतोष आनंद सरकार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव अज्ञात ने हरी झंडी दिखाकर किया। बसपा नेता राकेश उर्फ बृजेश यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। रमना ग्राम प्रधान कुंवर राजभर रहे। कोच रामावतार विश्वकर्मा और संदीप यादव रेफरी रहे।शिवपुर प्रतिनिधि के मुताबिक फलहारी बाबा अखाड़े में पचइयां पर कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें दिग्गज पहलवानों ने दांवपेच और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन कर लोगों को चकित कर दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हनुमानजी के पूजन-अर्चन और अखाड़े की पवित्र माटी के वंदन से हुआ। रामचंद्र पहलवान, केशव यादव, चंदन यादव, जीतू यादव, रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, झुल्लू यादव और काशी यादव रहे। रोहनिया प्रतिनिधि के मुताबिक बच्छांव जोन में विद्यालयीय बालक-बालिकाओं की जोनल कुश्ती प्रतियोगिता हुई। कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलज (कंदवा) में अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग हुई स्पर्धाओं में आर्यन, राजकुमार, युवराज यादव ,अखिलेश, आकाश राजभर, विवेक यादव, प्रियांशु यादव, सच्चिदानंद यादव ,आर्यन यादव, आर्यन पाल, लालू यादव, साक्षी भारद्वाज, लक्ष्मी गुप्त, आरुष यादव, अभिषेक यादव, आशीष पाल, आर्यन यादव, आकांक्षा और पायल यादव विजेता रहीं। उद्घाटन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने किया। पुरस्कार वितरण विशिष्ट अतिथि भरत विश्वकर्मा ने किया। संचालन प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने किया। डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार यादव, रवि प्रकाश, सुरेश कुमार एवं आकाश पाल निर्णायक की भूमिका में रहे। कछवारोड प्रतिनिधि के मुताबिक ठठरा गांव (सेवापुरी) स्थित कोटेश्वरी देवी मंदिर के अखाड़े में दंगल प्रतियोगिता हुई। दंगल का शुभारंभ पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक रविशंकर पांडेय के पुत्र श्रीधर पांडेय ‘बबलू’ ने किया। प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों के अलावा जौनपुर और गाजीपुर के मल्लों ने भी दमखम दिखाया। चौबेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पचइयां पर अखाड़ों में पहलवानों दमखम दिखाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: पचइयां पर दिखा गांव के मल्लों का दमखम