नैक तैयारियों पर लखनऊ में लगेगी राज्यपाल की क्लास

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - काशी विद्यापीठ से जुड़े कॉलेजों की एक क्लास लखनऊ में बुधवार को होगी, जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष नैक तैयारियों पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। सभी महाविद्यालयों को अंतिम प्रस्तुति की सॉफ्ट कॉपी भेजने और 6 मई को जन भवन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

नैक तैयारियों पर लखनऊ में लगेगी राज्यपाल की क्लास

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों की बुधवार को लखनऊ में क्लास लगेगी। जनभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने यूपी कॉलेज, अग्रसेन पीजी कॉलेज, हरिश्चंद्र कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय नैक तैयारियों पर प्रेजेंटेशन देंगे। काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने इस आशय का निर्देश सभी महाविद्यालयों को जारी किया है। कुलसचिव द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि पूर्व में विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालयों द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जा चुका है, जिसमें संशोधन के लिए सुझाव भी दिए गए थे। अब अंतिम संशोधित प्रस्तुति की सॉफ्ट कॉपी निर्धारित ईमेल पर भेजने के साथ ही संबंधित प्राचार्यों को 6 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन भवन, लखनऊ में उपस्थित रहना होगा।

इस समीक्षा बैठक के लिए यूपी कॉलेज प्रशासन भी नैक मानकों के अनुरूप रिपोर्ट तैयार कर ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों से समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने और प्रस्तुति को गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि नैक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।