मालवाहक चालक की हत्या में महिला समेत चार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के खोजवां के सुदामापुर में 33 वर्षीय सुरेश राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी विशाल सोनकर की तलाश जारी...

true

वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। खोजवां के सुदामापुर में गुरुवार देर रात मालवाहक चालक 33 वर्षीय सुरेश राजभर की गोली मारकर हत्या में भेलूपुर पुलिस ने महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हुई। प्रकरण के चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सुरेश के भाई राजू की तहरीर पर पुलिस ने मानिकपुर बजरडीहा निवासी मनोज चौहान, खोजवां मस्जिद के पास रहनेवाले विशाल सोनकर, अक्षय उर्फ कल्लू चौहान, विक्की चौहान, सुदामापुर निवासी आर्यन सोनकर, सतीश सोनकर और अजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मनोज चौहान, विक्की, अक्षय और मोहल्ले की महिला कुसुम देवी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी विशाल सोनकर समेत अन्य की तलाश की जा रही है। गोली विशाल ने मारी थी। बताया कि सुरेश की आरोपियों से दोस्ती थी। रोज साथ में बैठकर शराब पीते थे। गुरुवार रात भी शराब पी थी। इस दौरान सुरेश ने शराब पीने और मंगाने से इनकार कर दिया। इसपर विवाद बढ़ा और वह उठकर चल दिया। विशाल और अन्य आरोपियों ने उसका पीछा कर घर से 50 मीटर दूर उसे गोली मार दी। गोली विशाल ने चलाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi Newsमालवाहक चालक की हत्या में महिला समेत चार गिरफ्तार