टिकरी निवासी पेंटर सोनू यादव की हत्या की खबर पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उनके घर पहुंचे।
By Newswrap
हिन्दुस्तान, वाराणसीवाराणसी के टिकरी निवासी पेंटर सोनू यादव की हत्या के मामले में विधायक डॉ. सुनील पटेल उनके परिवार से मिले। उन्होंने न्याय की मांग की और सरकार की आर्थिक मदद का भरोसा दिया। डीसीपी गौरव बंसवाल से भी बात हुई, जिन्होंने जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

वाराणसी। टिकरी निवासी पेंटर सोनू यादव की हत्या की खबर पर गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी और परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने तथा सरकार की तरफ से आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने डीसीपी (काशी जोन) गौरव बंसवाल से मोबाइल पर वार्ता कर घटना की जानकारी ली। डीसीपी ने विधायक को बताया कि जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. नरेंद्र पटेल, अमित प्रधान, मानस सिंह, गोविंद, राजकुमार वर्मा, आदर्श, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


