अवलेशपुर में चार दिन पहले किराना कारोबारी जितेंद्र पटेल हत्याकांड में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका है। रोहनिया पुलिस ने छह लोगों से पूछताछ के बाद यह शंका जाहिर की।

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

रोहनिया के अवलेशपुर में किराना कारोबारी जितेंद्र पटेल की हत्या में नजदीकी लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। पुलिस ने छह संदिग्धों से पूछताछ की है। जमीन विवाद के चलते कुछ साक्ष्य मिले हैं। घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले का खुलासा जल्द होने की उम्मीद है।

अवलेशपुर में चार दिन पहले किराना कारोबारी जितेंद्र पटेल हत्याकांड में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका है। रोहनिया पुलिस ने छह लोगों से पूछताछ के बाद यह शंका जाहिर की।

रोहनिया। अवलेशपुर में चार दिन पहले किराना कारोबारी जितेंद्र पटेल हत्याकांड में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका है। रोहनिया पुलिस ने छह लोगों से पूछताछ के बाद यह शंका जाहिर की। कहा कि कुछ साक्ष्य मिले हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। वह जमीन विवाद की थ्योरी पर जांच में जुटी है। सौरभ विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी जितेंद्र पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। उनकी पत्नी उनके साथ नहीं थीं। आमतौर पर दंपति साथ ही लौटते थे। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

खुलासे के लिए एसओजी और रोहनिया पुलिस की टीम बनाई गई है। बताया कि जांच में किराना कारोबारी किसी व्यक्ति से दुश्मनी या आशनाई की बात सामने नहीं आई। कुछ लोगों से उनका जमीन विवाद जरूर था। इस पर आए दिन उनकी कहासुनी होती थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।