Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsMurder Case Sunita Devi Dies After Attack Over Land Dispute in Mirzapur
फावड़े के वार से घायल महिला की मौत, तनाव

फावड़े के वार से घायल महिला की मौत, तनाव

संक्षेप:

Varanasi News - फोटो: ग्रामीण फोल्डर में सेव है। पुलिस-पीएस तैनात चित्रसेनपुर गांव में तैनात

Jan 20, 2026 03:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। चित्रसेनपुर गांव (मिर्जामुराद) में 17 जनवरी को जानलेवा हमले में घायल 35 वर्षीय सुनीता देवी की सोमवार को मौत हो गई। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा था। जमीन विवाद में पड़ोसी ने सुनीता के सिर पर फावड़े से वार कर दिया था। सुनीता की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी सर्तक हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपियों विक्रमा और चंद्रावती को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार चित्रसेनपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद में मुन्ना पटेल और पड़ोसी कुलदीप पटेल में कहासुनी हो गई थी। मुन्ना की पत्नी सुनीता बीच-बचाव करने पहुंची थी। इस पर कुलदीप ने फावड़े से सुनीता के सिर पर वार कर दिया। लहूलुहान सुनीता को लेकर परिजन कछवांरोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे जहां से रेफर कर दिया गया। परिजनों ने भुल्लनपुर स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन देर रात हालत बिगड़ने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की भोर में सुनीता की मौत हो गई। पति मुन्ना पटेल की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने शनिवार को ही कुलदीप पटेल, विक्रमा, चंद्रावती, नीतू और श्रीयंश पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया था। कुलदीप के पिता विक्रमा और मां चंद्रावती को गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीणों में चर्चा रही कि कुलदीप शराब का आदी है। अक्सर नशे में गाली-गलौज करता था। घटना के एक दिन पहले शुक्रवार को भी नशे में सुनीता से गाली गलौज किया था। जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस पर शनिवार को दोनों परिवार में विवाद हो गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर दाह संस्कार पोस्टमार्टम के बाद सुनीता का शव जब घर ले जाया गया तो गुस्साए परिजनों और ग्रामीण घटना में मुख्य आरोपी कुलदीप पटेल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। आरोपी के घर के बाहर शव रख प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम राजातालाब शांतनु सिनसिनवार और एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे और 24 घंटे में मुख्य आरोपी समेत सभी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब परिजनों ने दाह संस्कार किया। इस बीच सेवापुरी विधायक की प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल भी मौके पर पहुंच गई थीं।