Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsMurder Arrest Aftab Killed Over Beef Incident Police Capture Virendra Yadav
गोमांस खिलाने पर दोस्त ने की थी हत्या

गोमांस खिलाने पर दोस्त ने की थी हत्या

संक्षेप:

Varanasi News - पिंडरा के महगांव में 7 जनवरी को आफताब की हत्या के आरोपी वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि आफताब ने उसे धोखे से गोमांस खिलाया था, जिससे नाराज होकर उसने उसकी हत्या की। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी के जरिए आरोपी को पकड़ा।

Jan 25, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

पिंडरा, संवाद। महगांव (सिंधोरा) में बीते सात जनवरी को बिहार के रामपुरा (छपरा) निवासी 35 वर्षीय आफताब की हत्या के आरोपी लश्करपुर (चोलापुर) निवासी वीरेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे मोहांव स्थित उसके फूफा के घर से रविवार को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धोखे से गोमांस खिलाने पर उसने आफताब की हत्या की थी। बीते सात जनवरी को लश्करपुर से सटे गांव महगांव में आफताब की लाश मिली थी। गले पर रस्सी से कसे का निशान था। इस आधार पर सिंधोरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सर्विलांस के जरिये पता चला कि आफताब की बात वीरेंद्र से बराबर होती थी। सात जनवरी को दिन में भी कई बार बातचीत हुई थी। इस आधार पर वीरेंद्र को पुलिस तलाश रही थी। गिरफ्तार के बाद वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह और आफताब एक ठेकेदार के जरिये बिजली उपकेंद्रों में लगने वाले पैनल बनाने वाली बेंगलुरु स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। बीते साल सितंबर में आफताब ने उसे धोखे से गोमांस खिला दिया था। इसके बाद दोस्तों के बीच अक्सर चिढ़ाता था। यही नहीं, व्हाट्सऐप ग्रुप पर भी दोस्तों के बीच इस बात का जिक्र कर चिढ़ाता था। इसके बाद उसने आफताब की हत्या करने की ठानी। इस बीच ठेकेदार ने वीरेंद्र को गुजरात स्थित एक फैक्ट्री में भेज दिया, जबकि आफताब को चेन्नई की दूसरी फैक्ट्री में काम पर लगा दिया। जनवरी के पहले सप्ताह में आफताब अपने गांव आया था। उसने वीरेंद्र को फोन कर बताया कि वह घर आया है और चेन्नई जाने वाला है। इस पर गुजरात में काम कर रहे वीरेंद्र ने उससे झूठ बोला। कहा कि उसे भी चेन्नई जाना है। वह वाराणसी है, दोनों साथ चलेंगे। इसके बाद गुजरात से ट्रेन से ही वीरेंद्र कैंट स्टेशन पहुंचा। यहां सात जनवरी को आफताब से मिला। अपने घर चलने की बात कही। कहा कि एक ही ट्रेन से दोनों चेन्नई चलेंगे। आफताब उसके साथ चला गया। रात में महगांव के सीवान में वीरेंद्र ने रस्सी से गला कसकर आफताब की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर के सहारे आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उस पर पहले से चोलापुर थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट एवं बलवा के तीन मुकदमे दर्ज हैं।