ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीगुमशुदा महिला का शव गंगा में उतराया मिला

गुमशुदा महिला का शव गंगा में उतराया मिला

अस्सीघाट पर गुरुवार को 65 वर्षीय शशि पांडेय का शव गंगा में उतराया मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बुधवार...

गुमशुदा महिला का शव गंगा में उतराया मिला
वाराणसी। कार्यालय संवाददाताThu, 07 Dec 2017 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

अस्सीघाट पर गुरुवार को 65 वर्षीय शशि पांडेय का शव गंगा में उतराया मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बुधवार को महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

बिजली विभाग से रिटायर केदारनाथ पांडेय नगवां में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी शशि पाण्डेय पेट की बीमारी से ग्रसित थी और उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वह दिमागी तौर पर कई दिनों से परेशान थी। चार दिन पहले वह बिना बताए लापता हो गईं। इसकी रिपोर्ट बुधवार को लंका थाने में दर्ज कराने के बाद रिश्तादारी समेत अन्य जगहों पर खोजबीन चल रही थी। तभी पुलिस ने गंगा में शव होने की बात बताई। केदारनाथ को एक लड़का व दो लड़कियां है। एक लड़की की शादी हो चुकी है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें