Varanasi News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पेंटर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: बड़ागांव के हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कमलेश कुमार ने नाबालिग के साथ उस समय दुष्कर्म किया जब परिवार बाहर था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Varanasi News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पेंटर गिरफ्तार

Varanasi News: बड़ागांव। थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोप है कि घर और दुकान में पेंटिंग का काम कर रहे गांव के ही मजदूर कमलेश कुमार उर्फ कल्लू (45) ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती है। नाना ने अपनी दुकान में पेंटिंग के लिए आरोपी को काम पर लगाया था, बाद में घर और मंदिर में भी पेंटिंग का काम देने की बात हुई।परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे परिवार के लोग बाहर गए थे, तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

इसी दौरान नाना के घर पहुंचने पर मामला सामने आया और शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।परिजनों की तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे विरापट्टी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पेंटर गिरफ्तार