Varanasi News: पेंटर ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी) में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेंटिंग का काम करने वाले मजदूर ने नाबालिग को फुसलाकर दुष्कर्म किया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती थी और आरोपी ने घर में पेंटिंग का काम करने के दौरान यह अपराध किया।

Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में पेंटिंग का काम कर रहे मजदूर ने नाबालिग को फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को परिजनों को इसकी जानकारी हुई। शिकायत पर बड़ागांव पुलिस ने आरोपी को वीरापट्टी रेलवे क्रांसिग के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती है। नाना ने अपनी दुकान में पेंटिंग कराने के लिए गांव के ही कमलेश कुमार उर्फ कल्लू को काम पर लगाया था। दुकान का काम पूरा होने के बाद घर और मंदिर में भी पेंटिंग कराने की बात हुई।
इसके बाद आरोपी घर में भी पेंटिंग करने लगा। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 4 बजे परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के नाना घर पहुंच तो आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देख विरोध किया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी जुटे तो आरोपी फरार हो गया।


