तेंदुए हमले में घायलों को मंत्री ने दी मदद राशि

Apr 06, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बस्ती में तेंदुए के हमले से घायलों को एक-एक लाख रुपये की मदद राशि दी। इसके अलावा, उन्होंने नेवादा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरसौल गांव में निषादराज जयंती समारोह में भी भाग लिया।

तेंदुए हमले में घायलों को मंत्री ने दी मदद राशि

वाराणसी। श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के नवापुरा बस्ती में गत वर्ष तेंदुए के हमले से घायलों को एक-एक लाख रुपये की मदद राशि दी। इनमें कमौली के सुनील, गौराकलॉ के जयदेव और शंकरपुर (नवापुर) के प्रदीप मौर्य घायल हो गये थे। इस दौरान मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रवीण सिंह, कमलेश मौर्या, प्रकाश राजभर, शशांक श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, देवमनी तिवारी मौजूद रहे। नेवादा में जनचौपाल लगा सुनीं समस्याएंकैबिनेट मंत्री ने चिरईगांव ब्लाक के नेवादा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। वहीं सरसौल गांव में निषादराज जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

उन्होंने निषादराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन एवं आदर्शों को याद किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।