ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीकाशी में पारा फिर पहुंचा 46 पर, घाटों पर पसरा सन्नाटा, सूरज ढलने के बाद भी तपिश

काशी में पारा फिर पहुंचा 46 पर, घाटों पर पसरा सन्नाटा, सूरज ढलने के बाद भी तपिश

बनारस में पारा एक बार फिर 46 डिग्री पर पहुंच गया। हमेशा गुलजार रहने वाले घाटों पर भी सन्नाटा पसर गया है। इस गर्मी में यह तीसरी बार है जब अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। पश्चिम की...

काशी में पारा फिर पहुंचा 46 पर, घाटों पर पसरा सन्नाटा, सूरज ढलने के बाद भी तपिश
कार्यालय संवाददाता,वाराणसीSun, 16 Jun 2019 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बनारस में पारा एक बार फिर 46 डिग्री पर पहुंच गया। हमेशा गुलजार रहने वाले घाटों पर भी सन्नाटा पसर गया है। इस गर्मी में यह तीसरी बार है जब अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। पश्चिम की गर्म हवा तापमान में वृद्धि का मुख्य कारण बनी हुई हैं। केरल में एक हफ्ते देरी से मानसून पहुंचने के लिहाज से 22-23 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने इससे पहले आंधी और बूंदाबादी का अनुमान लगाया है जिससे कुछ राहत मिल सकती है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह तापमान सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। आम तौर पर जून में औसत तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहता है। इससे पहले बीते सोमवार को तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इससे भीषण गर्मी व तपिश का सहज अनुमान किया जा सकता है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि सतह से करीब एक किमी ऊपर तक पुरवा हवा चल रही है। उससे ऊपर पछुआ हवा के साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी है। इसलिए अगले एक-दो दिन में आंधी आ सकती है। 

सूरज ढलने के बाद भी तपिश 
गर्मी का आलम यह है कि सुबह आठ बजे के बाद गर्म हवा के थपेड़े लोग झेल रहे हैं। एसी को छोड़कर कूलर और पंखा बेअसर साबित हो रहे हैं। छांव में भी लोगों को आंच के पास बैठे होने का अहसास हो रहा है। रात में भी गर्मी बेचैन कर रही है। इस मौसम से सबसे अधिक परेशानी बच्चों को हो रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें