Varanasi News: रामनगर के लीलास्थलों को दुरुस्त करें: महापौर

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रामनगर में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई और जलभराव के समाधान पर जोर दिया। महापौर ने संबंधित विभागों को लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और जल निकासी के निर्देश दिए।

Varanasi News: रामनगर के लीलास्थलों को दुरुस्त करें: महापौर

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को रामनगर में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। महापौर ने कहा कि रामलीला स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। जलभराव का निस्तारण कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और खामियां मिलीं तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण में रामबाग के सामने मैदान में जलभराव मिलने पर महापौर ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र को तत्काल पानी निकलवाकर राख डालने के निर्देश दिए। वहीं रामबाग तालाब में गिर रहे गंदे पानी को देखकर उन्होंने अधिकारियों को इसे तुरंत बंद कराने को कहा।

इसके अलावा खेदू पहलवान बीर बाबा रोड तथा पंचवटी त्रिमुहानी पर पंप व सक्शन मशीन लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित करने के आदेश दिए। ​इस दौरान जलकल जीएम अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विकास कुरील आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: रामनगर के लीलास्थलों को दुरुस्त करें: महापौर