गेल के एक लाखवें उपभोक्ता का सम्मान
वाराणसी में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के एक लाखवें डीपीएनजी उपभोक्ता को सम्मानित किया। समारोह में गैस पाइपलाइन की सुरक्षित और सरल आपूर्ति के महत्व पर चर्चा की गई, और गैस आपूर्ति के नए कार्यों की जानकारी दी गई। गेल की कार्यप्रणाली और परियोजनाओं का विस्तार भी बताया गया।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के एक लाखवें डीपीएनजी उपभोक्ता को सम्मानित किया। तरना स्थित शांतिकुंज अपार्टमेंट में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने विकास योजनाओं की चर्चा की। कहा कि पाइप लाइन से गैस आपूर्ति न केवल सुरक्षित है, बल्कि सरल और सुगम भी है। सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है। उन्होंने अपार्टमेंट में गैस आपूर्ति का शुभारंभ किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में कई परियोजनाएं शुरू होंगी। गेल महाप्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि घर-घर पीएनजी कनेक्शन देने के काम में तेजी लाई गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कंपनी रोज वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भी जोड़ रही है।
वैश्विक संकट के बावजूद ग्राहकों को गैस के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने जिले में गैस पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है। कंपनी ने स्टील पाइपलाइन बिछाने, सीएनजी स्टेशनों के विकास और उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति में उल्लेखनीय कार्य किया। कार्यक्रम में सीएम (स्टील) प्रवीण सिंह, एसओ (मार्केटिंग) देवाशीष साहू, सीनियर इंजीनियर सुमित सागर, मार्केटिंग असिस्टेंट जे. आकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


