ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमॉरिशस के पीएम ने गंगा में विसर्जित कीं पिता की अस्थियां

मॉरिशस के पीएम ने गंगा में विसर्जित कीं पिता की अस्थियां

वाराणसी, मुख्य संवाददाता मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार की सुबह...

वाराणसी, मुख्य संवाददाता
 
   मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार की सुबह...
1/ 3वाराणसी, मुख्य संवाददाता मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार की सुबह...
वाराणसी, मुख्य संवाददाता
 
   मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार की सुबह...
2/ 3वाराणसी, मुख्य संवाददाता मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार की सुबह...
वाराणसी, मुख्य संवाददाता
 
   मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार की सुबह...
3/ 3वाराणसी, मुख्य संवाददाता मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार की सुबह...
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 21 Apr 2022 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी, मुख्य संवाददाता

मॉरिशस पीएम प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार की सुबह दशाश्वमेध घाट पर गंगा में पिता व पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ की अस्थियां विसर्जित कीं। वह सपरिवार के साथ गंगा घाट पर पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी कोविता जगन्नाथ भी थीं। करीब पौने घंटे तक कार्यक्रम के दौरान चार व्राह्मणों के जरिये वैदिक रीति रिवाज से घाट पर श्राद्ध भी किया। प्रशासन व विदेश मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम को व्यक्तिगत रखा गया था। मीडिया के कवेरज पर रोक लगा दी गयी थी। घाट पर होने वाले कार्यक्रमस्थल को टेंट से ढक दिया गया था। घाट के सामने गंगा संचालन को थोड़ी देर के लिए रोक दिया था। सुबह करीब 9.20 बजे बिना हूटर बजाए अचानक पहुंची पीएम की फ्लीट को देख वहां मौजूद लोग दंग रह गये थे। वहां से वह नदेसर पैलेस लौट गये। मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अनिरुद्ध जगन्नाथ के पूर्वज भारतीय मूल के बलिया जिले में रसड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे।

पीएम तीन दिनी दौरे पर बुधवार की शाम अहमदाबाद से बनारस पहुंचे। नदेसर पैलेस में विश्राम कर रहे हैं। आज शाम को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और धाम निहारेंगे। मॉरिशस पीएम शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ दो पक्षीय वार्ता करने के बाद दोपहर में दिल्ली लौट जाएंगे। बता दें कि अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन पिछले वर्ष जून में हुआ था। भारत सरकार की ओर से उन्हें ‘पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें