द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर रविवार को कज्जाकपुरा स्थित काशी के न्यायाधीश बाबा श्रीकपाल भैरव के दरबार में पाक्षिक अष्टमी पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा।
वाराणसी में कज्जाकपुरा स्थित काशी के न्यायाधीश बाबा श्रीकपाल भैरव के दरबार में पाक्षिक अष्टमी पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भक्तों की बड़ी संख्या ने बाबा के दर्शन किए। मान्यता है कि हर रविवार और मंगलवार को बाबा के दर्शन से भक्तों को बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

वाराणसी। द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर रविवार को कज्जाकपुरा स्थित काशी के न्यायाधीश बाबा श्रीकपाल भैरव के दरबार में पाक्षिक अष्टमी पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा। मान्यता है कि प्रत्येक रविवार और मंगलवार को बाबा श्री के दर्शन मात्र से भक्तों को दृष्टिपात, भूत-प्रेतादि बाधाओं से मुक्ति मिलती है। श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति की ओर से बाबा का मनोहारी शृंगार कर रागभोग आदि निवेदित किया गया। पं.रवींद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में अष्टमी पूजन कराया गया। अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद मध्य रात्रि में हजारे दीपक से विधिवत आरती उतारी गई।
इस अवसर पर रोहित जायसवाल, मुन्नालाल यादव, विक्रम सिंह राठौर, शिवम अग्रहरि, नंदलाल प्रजापति, रवि कुशवाहा, आशीष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


