
डेयरी व्यापारी के मकान से गहने-नगदी चोरी
Varanasi News - सरावा गांव में एक डेयरी व्यापारी के घर से 12 लाख रुपये नकद और 7.84 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए। व्यापारी शिवसागर पाल अपनी पत्नी के साथ सो रहे थे, जबकि उनके बच्चे एक कमरे में थे। चोरों ने दो जगह...
सेवापुरी, संवाद। सरावा गांव (कपसेठी) में शुक्रवार रात डेयरी व्यापारी के घर से भीषण चोरी हुई। व्यापारी के अनुसार 12 लाख नगदी, 7.84 लाख रुपये के गहने चोरी हुए। घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर बॉक्स तोड़कर फेंके मिले, जिसे कपसेठी पुलिस ने कब्जे में लिया है। सरावा गांव के शिवसागर पाल उर्फ बंटी दूध एवं छेना का व्यवसाय करते हैं। व्यवसायी शुक्रवार को अपने मकान के सामने लगे टिन शेड में पत्नी मंजू पाल के साथ सोये थे। बेटा विशाल पाल एवं सनी पाल एक कमरे में सो रहे थे। पुत्री गुड़िया पाल कक्षा 12वीं की छात्रा है।

देररात तक उसी कमरे में पढ़ाई कर रही थी, जिसमें दो जगह सेंधमारी कर चोर दो बॉक्स उठा ले गए। गुड़िया को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब भाई विशाल पाल बहन गुड़िया को जगाने पहुंचा। व्यापारी शिवसागर पाल उर्फ बंटी ने कपसेठी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिवसागर पाल ने बताया कि एक बॉक्स में मकान बनवाने के लिए 12 लाख नगद वह कुछ कपड़े रखे गए थे। दूसरे बॉक्स में सोने के चार कंगन, पांच पीस चेन, दो जोड़ी झुमका, तीन अंगूठी, एक हाफ करधनी, एक फुल करधनी, तीन पैजनी थी। एक चेन साड़ी में लिपटी बक्से के पास मिली। चोरी से क्षेत्र में पुलिस के प्रति आक्रोश दिखा। कारोबारी का परिवार सदमे में है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




