Varanasi News: ‘बाहुबली’ ट्रेलर वॉयलर गाजीपुर से होकर गुजरेगा

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: चौबेपुर क्षेत्र में, 308 पहियों वाला एक विशाल ट्रेलर लखीमपुर खीरी शुगर मिल के लिए भारी बॉयलर लेकर आया। स्वर्वेद मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज के बाधा बनने पर इसे काटकर हटाया गया। ट्रेलर की सुरक्षित निकासी के लिए स्थानीय लोग उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे थे।

Varanasi News: ‘बाहुबली’ ट्रेलर वॉयलर गाजीपुर से होकर गुजरेगा

Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। लखीमपुर खीरी शुगर मिल के लिए भारीभरकम बॉयलर लेकर निकला 308 पहियों वाला ट्रेलर गुरुवार को हरहुआ से रिंग रोड फेज-1 होते हुए संदहा के पास पहुंचा। यहां स्वर्वेद मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज को देर शाम तक काटा जाता रहा। फुट ओवरब्रिज को काटकर नीचे से ट्रेलर गुजारा जाएगा। हरहुआ से चलकर उमरहां के पास जैसे ही 200 टन वजनी बॉयलर लेकर चल रहे 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर पहुंचा, स्वर्वेद महामंदिर के सामने बना पैदल फुट ओवरब्रिज बाधा बन गया। ट्रेलर को सुरक्षित निकालने के लिए फुट ओवरब्रिज को काटकर हटाना शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों की निगाहें भी इस विशाल ट्रेलर पर टिकी रहीं।

संभावना जताई गई कि ट्रेलर गुरुवार देर रात उमरहां पहुंचेगा। इसके बाद गाजीपुर से होते हुए आगे रवाना होगा। उधर वाहन के गुजरने के दौरान हरहुआ, संदहा, उमरहा आदि जगहों पर रीलबाज जमा थे। सभी वीडियो, फोटो, सेल्फी ले रहे थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: ‘बाहुबली’ ट्रेलर वॉयलर गाजीपुर से होकर गुजरेगा