डोमरी में पौधरोपण पहली को, 11 बजे तक डायजर्वन
Varanasi News - वाराणसी के डोमरी में रविवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम के लिए यातायात विभाग ने सुबह 11 बजे तक कुछ मार्गों पर वाहनों का प्रतिबंध एवं डायवर्जन जारी किया है। सुबह 4 से 11 बजे तक राजघाट पुल पर मालवाहक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

वाराणसी। डोमरी में रविवार को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में सैकड़ों लोग पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए यातायात विभाग ने सुबह 11 बजे तक संबंधित मार्गों पर वाहनों का प्रतिबंध एवं डायवर्जन जारी किया है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि राजघाट पुल पर सुबह 4 से 11 बजे तक मालवाहक प्रतिबंधित रहेंगे। पड़ाव चौराहा से रामनगर चौराहा की तरफ तथा टेंगरा मोड़, लंका मैदान तथा पीएसी तिराहा से पड़ाव चौराहा की तरफ जाने वाले मालवाहक एवं भारी के वाहनों का आवागमन सुबह 4 बजे से बंद रहेगा। पड़ाव चौराहा से राजघाट की तरफ आने वाले सभी सवारी वाहन पड़ाव चौराहा से यू-टर्न होंगे।
राजघाट की तरफ से आने वाले पौधरोपण से संबंधित वाहन गोलगड्डा, राजघाट पुल होते सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने से बाएं यू-टर्न लेकर तय पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। रामनगर की तरफ से आने वाले पौधरोपण से संबंधित वाहन पड़ाव चौराहा से बाएं सूजाबाद चौकी से दाहिने होकर पार्किंग में जाएंगे। राजघाट एवं रामनगर से आने वाले जनप्रतिनिधिगण, उच्च प्रशासनिक अधिकारी तथा अनुमति प्राप्त सभी वाहन डोमरी तिराहा से मुड़कर कार्यक्रम स्थल की तरफ पार्क किए जाएंगे। अन्य वाहनों को वापस रामनगर की तरफ डायवर्ट होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


