Varanasi News: हुनर : एक नई पहचान में दिखे विविध स्टॉल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच की अन्नपूर्णा शाखा ने ‘हुनर: एक नई पहचान’ मेला आयोजित किया। इसमें विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जहाँ खरीदारों की भारी भीड़ रही। उल्लेखनीय उपस्थितियों में संस्था के अध्यक्ष और सचिव शामिल थे।

Varanasi News: हुनर : एक नई पहचान में दिखे विविध स्टॉल

Varanasi News: वाराणसी। महमूरगंज स्थित बालाजी पैलेस में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच की अन्नपूर्णा शाखा की ओर से प्रदर्शनी और ‘हुनर : एक नई पहचान’ मेला लगाया गया। इसमें सावन के महीने और त्योहारों से संबंधित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज और भदोही के उद्यमियों ने साड़ियां, बंधनवार, ईश्वर के परिधान, गिफ्ट आइटम, बेडशीट, कुर्ती, चिकनकारी और आभूषणों के स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। संयोजिका पूजा खेमका और श्वेता अग्रवाल ने खरीदारों का आभार जताया। संस्था की अध्यक्ष निहारिका तोदी, सचिव सुनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा गोयल, पूर्व अध्यक्ष सुनीता जाखोड़िया, सदस्य निधि केडिया, प्रीति प्रहलादका, सुनीति खंडेलवाल, उमा बजाज, डॉ. दीपाली गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, केशव जालान और डॉ. भारती मधोक मौजूद मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।