ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीलोस चुनाव के बहाने से सुधर जाएंगे कई स्कूल

लोस चुनाव के बहाने से सुधर जाएंगे कई स्कूल

लोकसभा चुनाव के बहाने जिले के सरकारी स्कूलों की दशा सुधर जाएगी। जिले में 812 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में बूथ बनाए गए हैं। इन स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का परीक्षण हो रहा...

लोस चुनाव के बहाने से सुधर जाएंगे कई स्कूल
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीFri, 22 Feb 2019 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव के बहाने जिले के सरकारी स्कूलों की दशा सुधर जाएगी। जिले में 812 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में बूथ बनाए गए हैं। इन स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का परीक्षण हो रहा है। 80 स्कूलों में चहारदीवारी नहीं है। वहां मतदान से पहले चहारदीवारी बना दी जाएगी। क्षतिग्रस्त चहारदीवारी की मरम्मत होगी। इसके लिए ग्राम्य विकास विभाग की मदद ली जाएगी।

सन-2017 के विधानसभा चुनाव में 72 स्कूलों की बाउंड्री बनाई गई थी, जिसके लिए लंबे समय से शासन को लिखा जा रहा था। अब लोकसभा चुनाव आते ही स्कूलों की उम्मीद बढ़ गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मतदान केन्द्र बनाए गए सभी स्कूलों में बिजली आपूर्ति, कमरों में पंखे, बल्ब, पेयजल, शौचालय, खिड़की-दरवाजे, रैम्प, फर्नीचर आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है। जहां ये कमियां मिलेंगी, उन्हें युद्धस्तर पर दूर किया जाएगा। इन स्कूलों की भौतिक स्थिति के बारे में रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। भौतिक स्थिति जांचने के लिए जिले के सभी मजिस्ट्रेटों को लगाया जाएगा।

इस बाबत बीएसए जय सिंह ने सभी खंड शिक्षा और नगर शिक्षाधिकारियों को विस्तृत निर्देश भेज दिया है। उनका कहना है कि चुनाव से पहले सभी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें