Varanasi News: मनोज तिवारी के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
Varanasi News: वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित महावीर temple पर नाग पंचमी महोत्सव के दौरान सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने ‘बम-बम बोल रहा है काशी’ और ‘हर-हर महादेव’ जैसे प्रसिद्ध भक्ति गीत पेश किए। कार्यक्रम में कई अन्य सम्मानित हस्तियां भी उपस्थित थीं।

Varanasi News: वाराणसी, संवाद। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर पर नाग पंचमी महोत्सव के तहत मंगलवार को रात्रि जागरण में सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने भक्ति गीतों से मुग्ध कर दिया। ‘बम-बम बोल रहा है काशी’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘भोले बाबा के दरबार में’ जैसे भक्ति गीतों से उन्होंने झूमने पर विवश कर दिया। मनोज तिवारी ने मंच से ‘श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में’ और ‘हे भोलेनाथ’ जैसे लोकप्रिय भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु झूमते और ‘हर-हर महादेव’ का घोष करते रहे। कार्यक्रम संयोजक अजय चौबे ने साफा बांधकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह डॉक्टर और पार्षद विनय शादेजा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हनुमानजी का भव्य शृंगार किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश बधावन ने किया। इस दौरान अमित सेवारामानी, दिव्यांग पाठक, प्रभुनाथ दाढ़ी, सतीश शर्मा, ऊपाल, बबलू सोनकर, सत्यम जायसवाल सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


