चालान के नाम का ऐप भेज उड़ाए 8.36 लाख

Apr 08, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के रमना निवासी राहुल कुमार पटेल को व्हाट्सऐप पर वाहन के चालान से संबंधित एक मेसेज मिला। उन्होंने ऐप डाउनलोड किया और लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से 8 लाख 36 हजार 500 रुपये कट गए। राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच चल रही है।

चालान के नाम का ऐप भेज उड़ाए 8.36 लाख

वाराणसी। रमना निवासी एक व्यक्ति के व्हाट्सऐप पर वाहन के चालान से संबंधित मेसेज आया। मेसेज के जरिये ऐप डाउनलोड कराया गया। फिर ऐप खोलने पर लिंक के जरिये चालान राशि देखने को कहा। इस दौरान खाते से आठ लाख 36 हजार 500 रुपये कट गए। रमना के राहुल कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर एक चालान से जुड़ा ऐप आया था। ऐप को डाउनलोड करते ही एक लिंक दिखा। इसके जरिये चालान की राशि देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया। आधे घंटे में बैंक खाते से रुपये कट गए। खाते से पैसा कटने का मेसेज आने के बाद राहुल को जानकारी हुई।

राहुल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नेशनल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही लंका थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।