Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsMaheshpur Chess Tournament Prakhar Tripathi and Suman Kumari Crowned Champions
प्रखर और सुमन बनीं शतरंज चैंपियन

प्रखर और सुमन बनीं शतरंज चैंपियन

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी के महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में एसकेवीटी किंग्स चेस अकादमी की ओर से आयोजित प्रथम अभय राज तिवारी मेमोरियल एसकेवी टीओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी और महिला...

Tue, 28 Oct 2025 01:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एसकेवीटी किंग्स चेस अकादमी की ओर से सोमवार को महेशपुर स्थित सिल्वर ग्रोव स्कूल में प्रथम अभय राज तिवारी मेमोरियल एसकेवी टीओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें ओपन वर्ग में वाराणसी के प्रखर त्रिपाठी तथा महिला वर्ग में सुमन कुमारी चैंपियन बनीं। ओपन वर्ग में ही झारखंड के अंकित कुमार सिंह द्वितीय, वाराणसी के ही आदर्श श्रीवास्तव तृतीय, वैभव मौर्या चतुर्थ, वाराणसी की ही ऐशानी पाठक पांचवें तथा विधि एंजेलीना छठे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि रचना श्रीवास्तव एवं मोहित श्रीवास्तव खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजेंद्र मोहन श्रीवास्तव, ओम शंकर श्रीवास्तव, आकांक्षा मिश्रा, वंदना चतुर्वेदी, डॉ. श्वेता भारती आदि थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन्हें मिला पुरस्कार महिला वर्ग सुमन कुमारी (वाराणसी) प्रथम यशस्वी पटेल (वाराणसी) द्वितीय डॉ. श्वेता भारती(वाराणसी) तृतीय डॉ आंचल मौर्या (वाराणसी) चतुर्थ अंडर 17 बालक वर्ग वरदान श्रीवास्तव (वाराणसी) प्रथम उत्कर्ष यादव (आजमगढ़) द्वितीय प्रत्यूष पात्रा (वाराणसी) तृतीय शौर्य सिंह बिसेन (वाराणसी) चतुर्थ अंडर 17 बालिका वर्ग उन्नति सिंह (प्रयागराज) प्रथम सिमरन कुमारी (पटना, बिहार) द्वितीय अन्नविता जालान (वाराणसी) तृतीय दृष्टि सिंह (वाराणसी) चतुर्थ अंडर 13 बालक वर्ग आदित्य कुमार गुप्ता (गोरखपुर) प्रथम निर्भय सिंह (वाराणसी) द्वितीय विश्वंभर दयाल (सोनभद्र) तृतीय अंडर 13 बालिका वर्ग प्रतिज्ञा प्रजापति (आजमगढ़) प्रथम गार्गी सिंह (वाराणसी) द्वितीय वैष्णवी सिंह (वाराणसी) तृतीय अंडर 11 बालक वर्ग स्वर श्रीवास्तव (वाराणसी) प्रथम आरुष सिंह (गोरखपुर) द्वितीय युवराज तिवारी (वाराणसी) तृतीय अंडर 9 बालक वर्ग शिवाय सिंह (वाराणसी) प्रथम आरव सिंह (वाराणसी) द्वितीय आयुष सिंह (वाराणसी) तृतीय अंडर 9 बालिका वर्ग अंशी त्रिपाठी (वाराणसी) प्रथम परीक्षिता दुबे (वाराणसी) द्वितीय प्रीशा पात्रा (वाराणसी) तृतीय अंडर 7 बालक वर्ग नंदनंदन दुबे (वाराणसी) प्रथम अनिकेत कुमार (वाराणसी) द्वितीय विहान लिल्हा (वाराणसी) तृतीय अंडर 7 बालिका वर्ग आरना त्रिपाठी (गोरखपुर) प्रथम तृषा पाण्डेय (वाराणसी) द्वितीय काव्या पाठक (वाराणसी) तृतीय