Lucknow Wins Senior Men s Hockey Competition in Varanasi लखनऊ मंडल की टीम बनी हॉकी चैंपियन, Varanasi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsLucknow Wins Senior Men s Hockey Competition in Varanasi

लखनऊ मंडल की टीम बनी हॉकी चैंपियन

Varanasi News - वाराणसी में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल में लखनऊ ने बस्ती मंडल को 2-0 से हराया। लखनऊ की टीम ने दूसरे हाफ में दो गोल किए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीFri, 5 Sep 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
लखनऊ मंडल की टीम बनी हॉकी चैंपियन

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता बड़ालालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल में आयोजित हुई। फाइनल मुकाबला लखनऊ और बस्ती मंडल के मध्य खेला गया। लखनऊ मंडल की टीम कड़े संघर्ष में 2-0 से हराकर विजेता रही। शुरुआत में बस्ती मंडल ने आक्रामक रुख अपनाया। बाद में पलटवार करते हुए लखनऊ की टीम ने बढ़िया खेल दिखाया। दूसरे हाफ में 43वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से लखनऊ के मोहम्मद कैफ ने जवाबी कार्रवाई की और 1-0 से बढ़त बना ली। 52वें मिनट में लखनऊ मंडल के अजय ने दूसरा गोल किया।

इस तरह टीम 2-0 से विजयी हुई। मुख्य अतिथि माननीय विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय थे। आरएसओ विमला सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उपक्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी, अकरम महमूद, शकील अहमद, नमामि गंगे के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह, जिला सहकारी बैंक के निदेशक सत्येंद्र सिंह, शम्सी रजा, इरशाद अहमद मौजूद थे। फाइनल मैच के अंपायर सुनील गुप्ता, बृजेश कुशवाहा, शशिकांत सिंह थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।