गैस संकट: अन्नपूर्णा मंदिर का एक अन्नक्षेत्र अस्थायी रूप से बंद

Mar 15, 2026 03:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में एलपीजी सिलेंडरों की कमी से अन्नपूर्णा मंदिर के अन्नक्षेत्रों पर असर पड़ा है। बांसफाटक शाखा में शनिवार को भोजन वितरण नहीं हो सका, जहां रोजाना हजारों भक्त आते हैं। महंत ने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक अस्थाई रूप से एक शाखा बंद की गई है, लेकिन अन्नक्षेत्र को बंद नहीं होने दिया जाएगा।

गैस संकट: अन्नपूर्णा मंदिर का एक अन्नक्षेत्र अस्थायी रूप से बंद

वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। एलपीजी सिलेंडरों की कमी का दुष्प्रभाव काशी के बड़े अन्नक्षेत्रों पर भी पड़ने लगा है। अन्नपूर्णा मंदिर की ओर से संचालित दो अन्नक्षेत्रों में एक बांसफाटक शाखा में शनिवार को भोजन वितरण नहीं हो सका।सूत्रों के अनुसार यहां रोजाना छह से सात हजार लोग प्रसाद लेते हैं। उनके लिए दिन का भोजन और दो वक्त का नाश्ता तैयार करने में औसत सात से आठ गैस सिलेंडर की रोजाना खपत होती है। शनिवार को बांसफाट शाखा आने वाले भक्तों को भी कालिका गली वाले अन्नक्षेत्र में प्रसाद लेने के लिए भेजा गया। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने बताया कि जिस एजेंसी से सप्लाई होती है हमने उसपर कोई दबाव नहीं बनाया कि अन्नक्षेत्र को सिलेंडर दिए ही जाएं।

स्थिति सामान्य होने तक ज्यादा जरूरतमंद लोगों को सिलेंडर पहले मिलने चाहिए। इसका ध्यान में रखते हुए अस्थाई रूप से एक शाखा बंद की गई है। हमारी कोशिश है कि 24 घंटे में यहां लकड़ी अथवा डीजल भट्टी की व्यवस्था कर ली जाए।आश्रम, मठ आदि स्थलों पर घरेलू रसोई सिलेंडर का प्रबंध किया जा रहा है। अन्नक्षेत्र बंद नहीं होने दिया जाएगा। महंतजी से वार्ता हुई है। वहां पीएनजी पाइप लाइन गई होगी तो कनेक्शन भी अविलम्ब कराया जाएगा।सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।