कोहरे से शारजाह से आ रहा विमान दिल्ली डायवर्ट

Feb 01, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - बाबतपुर एयरपोर्ट पर रविवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शारजाह से वाराणसी आ रहा था, जिसे एक घंटे तक हवा में चक्कर काटने के बाद दिल्ली डायवर्ट किया गया। लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। बाद में यह विमान वापस वाराणसी पहुंचा।

कोहरे से शारजाह से आ रहा विमान दिल्ली डायवर्ट

बाबतपुर, संवाद। कोहरे के चलते रविवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता काफी कम रही। इससे विमानों के संचालन पर खासा असर पड़ा। शारजाह से वाराणसी आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को एक घंटे तक हवा में चक्कर काटने के बाद दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह का विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर सुबह 9.40 बजे वाराणसी के हवाई क्षेत्र में पहुंचा। इसमें 186 यात्री सवार थे। यहां दृश्यता सामान्य से कम होने पर विमान हवा में लगभग एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।

इसपर पायलट दल ने दिल्ली एटीसी से सम्पर्क कर विमान उतारने की अनुमति मांगी। विमान को डायवर्ट कर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। दोपहर करीब तीन बजे यह विमान वापस वाराणसी पहुंचा। सुबह 11.30 बजे के बाद विमानों का संचालन सामान्य हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।