लापरवाही से 10 फीसदी लोग लिवर सिरोसिस के शिकार

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - लिवर दिवस आज -आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष ने किया चौकाने वाला खुलासा

लापरवाही से 10 फीसदी लोग लिवर सिरोसिस के शिकार

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लिवर में सूजन (फैटी लिवर) के मामले में लापरवाही जानलेवा हो सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक दिक्कत महसूस होने पर लोग लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) कराते हैं। रिपोर्ट नार्मल आने के बाद वे बेपरवाह हो जाते हैं। खानपान और रहन-सहन में नियमित नहीं रहते हैं। नतीजा, करीब 10 फीसदी लोग लिवर सिरोसिस के शिकार हो जाते हैं। बीएचयू में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. देवेश यादव ने बताया कि पिछले साल 1.26 लाख लोगों ने उनसे मेडिकल सलाह ली। उनमें 42,345 लोग लिवर में सूजन (फैटी लिवर) की शिकायत वाले थे। करीब एक तिहाई मरीजों की एलएफटी रिपोर्ट सामान्य रही।

फाइब्रोस्कैन टेस्ट में पता चला कि उनके लिवर में चर्बी जम रहा है। चूंकि शुरुआती दौर नुकसान बहुत कम होता है इसलिए एलएफटी एंजाइम सामान्य रहते हैं। करीब 90 फीसदी मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखता है। यही वजह है कि एसजीओटी और एसजीपीटी नार्मल होता है। कहा कि नार्मल रिपोर्ट आने के बाद लोग बेपरवाह हो जाते हैं। लिवर में सूजन (फैटी लिवर) वाले मरीजों को खानपान और रहन-सहन पर ध्यान देना चाहिए। ऐसा न करने से 10-15 वर्षों में वे फाइब्रोसिस या लिवर सिरोसिस समेत कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।पेट निकलना फैटी लिवर के संकेतडॉ. देवेश यादव ने कहा कि पेट निकलना लिवर में सूजन (फैटी लिवर) का संकेत है। पेट के दाहिने हिस्से में दर्द रहना या भारीपन लगना भी लक्षण हैं। कहा कि थकान महसूस होना, भूख कम लगना, तेजी से वजन कम होना फैटी लिवर के गंभीर होने के लक्षण हैं।सावधानी-दिन में कम से कम 30 मिनट कसरत जरूर करें।-संतुलित और पौष्टिक आहार लें।-जंक फूड और अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों से दूर रहें।-शरीर के बढ़ते वजन पर नियंत्रण जरूरी है।-शराब का सेवन न करें।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।