लायंस के नए मंडलाध्यक्ष का सम्मान
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में लायंस डिस्ट्रिक्ट 321 ई के सभी लायंस क्लब ने सोमवार को नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी और उनकी टीम का सम्मान किया। समारोह में मंडलाध्यक्ष ने अपनी भावी योजनाओं की जानकारी दी। अन्य सम्मानित पदाधिकारियों में उप मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेशचंद कक्कड़ और उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू वर्मा शामिल रहे।

वाराणसी। लायंस डिस्ट्रिक्ट 321 ई के समस्त लायंस क्लब ने नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी और उनकी टीम को सोमवार को सम्मानित किया। पहड़िया स्थित एक होटल में हुए समारोह में मंडलाध्यक्ष ने भावी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। सम्मानित होने वाले अन्य पदाधिकारियों में उप मंडलाध्यक्ष प्रथम उमेशचंद कक्कड़ तथा उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू वर्मा शामिल रहे। इस दौरान प्रकाश अग्रवाल, बलबीर सिंह बग्गा एवं जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। संचालन सुधीर भल्ला ने किया।
ये भी पढ़ें:लायंस के नए मंडलाध्यक्ष का सम्मान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


