सारनाथ में वज्रपात से टूटा बुद्ध प्रतिमा का शिखर
Varanasi News - सारनाथ में भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊँची प्रतिमा का शिखर आकाशीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना रविवार भोर में हुई, जब तेज गरज-चमक के बीच बिजली प्रतिमा पर गिरी। थाई बौद्ध विहार के प्रभारी...

सारनाथ (वाराणसी)। आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से रविवार भोर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। बौद्ध अनुयायियों का दावा है कि थाई बौद्ध विहार स्थित 80 फीट की आशीर्वाद मुद्रा वाली यह चलायमान प्रतिमा देश में सबसे ऊंची है। थाई बौद्ध विहार के प्रभारी भिक्षु मांगलिको ने बताया कि भोर में तेज गरज-चमक के बीच सुबह करीब साढ़े चार बजे आकाशीय बिजली प्रतिमा पर गिरी। इससे प्रतिमा का शिखर टूट गया। इस दौरान बिजली गुल होने के साथ सोलर पैनल और इनवर्टर खराब होने से तत्काल इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सुबह छह बजे पूजा करने के लिए पहुंचने पर शिखर टुकड़ा नीचे गिरा था।
सचिव डॉ. धर्म रश्मि ने बताया कि कारीगरों ने पूरी प्रतिमा का सर्वे कर लिया है। एक माह में मरम्मत करा ली जाएगी। मार्च 2011 में हुआ था लोकार्पण वर्ष 2001 में बामियान (अफगानिस्तान) में 180 फीट बुद्ध प्रतिमा के टूटने के बाद थाई बौद्ध विहार में भिक्षु शासन रश्मि के नेतृत्व में प्रतिमा का निर्माण शुरू हुआ। 16 मार्च 2011 को थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री सुरयुक्त चुलानो, अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान उप मुख्यमंत्री चाउनन मिडेन ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। प्रतिमा का निर्माण गांधार शैली में चुनार के बलुआ पत्थर से हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




