मदरसे की लिफ्ट गिरने के मामले में केस

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में एक लिफ्ट गिरने से 22 वर्षीय आसिब आदिल की मौत हो गई और 20 वर्षीय हसनैन रजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तिलभांडेश्वर स्थित मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में हुई। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में केस दर्ज किया है। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मदरसे की लिफ्ट गिरने के मामले में केस

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। तिलभांडेश्वर (भेलूपुर) स्थित मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में मंगलवार को लिफ्ट गिरने से मदनपुरा निवासी 22 वर्षीय आसिब आदिल की मौत हो गई थी, जबकि 20 वर्षीय हसनैन रजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रकरण में भेलूपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक शिवम श्रीवास्तव की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। तहरीर में बताया गया कि घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लोगों ने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत न कराने एवं लापरवाही बरतने से घटना हुई है। उधर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में घायल हसनैन रजा की हालत नाजुक है।

घटना के दूसरे दिन भी घटनास्थल पर लोग पहुंचे थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।