अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, तालाबंदी कर जताया विरोध
Feb 28, 2026 01:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में लहुराबीर स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय में शनिवार को अधिवक्ताओं ने साथी अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान कई अधिकारी और आम नागरिक बिल्डिंग में फंस गए थे।
वाराणसी वरिष्ठ संवाददाता । लहुराबीर स्थित सेल्स टैक्स कार्यालय में शनिवार सुबह अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता साथी के साथ हुई मारपीट को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सेल टैक्स कार्यालय में तालाबंदी कर दी और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बिल्डिंग में किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा था। बिल्डिंग में कई अधिकारी और आम नागरिक फंसे रहे। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



