सेल्स टैक्स कार्यालय पर जड़ा ताला, निकाला पैदल मार्च
Varanasi News - वाराणसी में अधिवक्ताओं ने साथी पर हमले के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सेल्स टैक्स कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान कार्यालय में आम नागरिक भी फंसे रहे। अधिवक्ताओं ने लहुराबीर आजाद पार्क तक मार्च निकालकर विरोध जताया और हमलावरों की गिरफ्तारी तक प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। साथी से मारपीट के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी से नाराज अधिवक्ताओं ने शनिवार को सेल्स टैक्स कार्यालय ताला जड़कर धरना प्रदर्शन किया। इसके चलते अफसरों समेत आम नागरिक भी कार्यालय में फंस रहे। काफी मानमनव्वल के बाद अधिवक्ताओं ने ताला खोला। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सेल्स टैक्स कार्यालय से लहुराबीर आजाद पार्क तक प्रशासन के विरोध में मार्च निकाला। इसके बाद सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन और चंदौली कर अधिवक्ता संघ की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से हमलावरों की गिरफ्तारी तक विरोध प्रदर्शन जारी रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव एवं सचिव चंद्रेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन पर उनके समक्ष यह मुद्दा रखा जाएगा।
रिंग रोड स्थित मैदान पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं और सेल्स टैक्स अफसरों के बीच मैच था। इस दौरान कुछ मनबढ़ों ने अधिवक्ताओं से विवाद कर लिया, उसने मारपीट की। मामले की तहरीर लालपुर-पांडेयपुर थाने में दी गई लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


